Site icon

Raipur News: भीषण विस्फोट में 3 मजदूरों की गई जान… सरकार ने किया 30 लाख सहायता राशि का ऐलान

Three workers were killed in a massive explosion at the 3-D factory in Urla, Raipur. Following the accident, the administration immediately closed and sealed the factory, and an

3 workers in a massive explosion

रायपुर, 08जुलाई। Raipur News: राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री-डी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को तत्काल बंद कर सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, फैक्ट्री में फेरो अलॉय बनाने का काम किया जाता था। मंगलवार शाम करीब 6 बजे फर्नेस में लान्सिंग प्रक्रिया के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्योगों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

मृतक मजदूरों के परिवारों को 30 लाख की सहायता

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक मजदूर के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version