यशश्वी नरेन्द्र मोदी है तो मुमकिन है…

भारत में स्वच्छता की लहर मोदी की देन

योगिता सिन्हा (भाजपा नेत्री नवापारा नगर)
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों का कार्यकाल संकल्प से सिद्धि का सफर है। भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी योगिता सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के सफल कार्यकाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब देश में भ्रष्टाचार एवं घोटाले का आलम था। ऐसे समय में देश की कमान नरेंद्र मोदी के हाथों में आई। पहले ही दिन से प्रधानमंत्री में कार्ययोजना बनाकर कार्य करना प्रारंभ किया। प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान को हर भारतीय ने सराहा। पूरे देश में स्वच्छता के लिए लहर दौड़ गई। आम खास सभी ने हाथों ने झाड़ू लेकर प्रधानमंत्री मोदी के मिशन क्लीन इंडिया में अपना योगदान दिया। देश के गरीबों को बैंक से जोड़ने के लिए मोदी जी ने जनधन योजना आरंभ की। जनधन योजना गरीब एवं वंचित लोगो के लिए सुशासन का द्वार खोला। लोगो के खोले गए खातों में शासकीय योजनाओं के पैसे सीधे स्थानांतरण किए गए। जिससे कमीशन खोरी पर अंकुश लगा। गरीबों के लिए उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस सिलिंडर मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब को छत का सहारा मिला। योजना का लाभ लाखों परिवारों को मिला। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि ने कृषकों को समृद्धि प्रदान की।
मोदीजी के कार्यकाल में भारतीय रेलवे के लिए उपलब्धियों के कई नए सोपान स्थापित किए। वंदे भारत एक्सप्रेस देश के कोने कोने में चलाई जा रही है।

देश की अर्थव्यवस्था एवं समय दर समय नई नई उपलब्धियां से देश में समृद्धि आई है।अपने पहले सफल कार्यकाल परिणामस्वरूप देशवासियों ने और अधिक वोटो से मोदी जी को देश की पुनः कमान सौंपी। चुनाव के परिणाम से विरोधी स्तब्ध रह गए। हर क्षेत्र में देश का विकास हुआ। लघु उद्यम को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन जैसी योजना की शुरुआत करके युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कई सफलताए हासिल की। चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण विश्व पटल पर कीर्तिमान गढ़ा है। पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया। भारत का आतंक के खिलाफ मोर्चा को नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और अधिक बल मिला। पहलगाम में हुए कायराना हमले का क्रोध हर भारतीय को था। जिसका जवाब भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। सिंधु जल समझौते को रद्द कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मोदीजी का 11 वर्षों का कार्यकाल संकल्प के सिद्धि का सफर है, जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

