Breaking
9 Feb 2026, Mon

thirdeyevision कोपरा स्कूल में विधायक रोहित साहू ने छात्राओं को किया साइकिल वितरण, स्कूल में आनंद मेला में उठाया विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ

रानुप्रिया(रायपुर):- स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत सायकिल वितरण व आनंद मेला का आयोजन स्कूल प्रबंधन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने 32 छात्राओं को साइकिल वितरण कर छात्राओं को प्रतिदिन स्कूल आने व अच्छे पढ़ाई कर अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज साईकिल वितरण के साथ स्कूल में पहली बार आनंद मेला का आयोजन किया गया है, जो काफी सराहनीय हैं। पूर्व की रमन सिंह की सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत भाजपा सरकार द्वारा सरस्वती साईकिल योजना संचालित कर गरीब छात्राओं को साइकिल वितरण प्रारंभ किया गया। आज स्कूलों में बेटों से ज्यादा बेटियों की संख्या हैं। पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों में भी आज बेटों से ज्यादा बेटियों की भूमिका हैं। हमारी सरकार बेटियों के शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंच से छात्र-छात्राओं से भविष्य का सपना भी पूछे, जिस पर बच्चों द्वारा किसी आईएएस तो किसी ने बड़े पुलिस अफसर बनने की बात कही। मैंने भी गांव के साथ क्षेत्र के विकास का सपना देखा था, जो 2010 से सरपंच बनने से शुरू हुआ, आज मुझे विधायक बनकर क्षेत्र का विकास करने का मौका मिला हैं | जो बच्चे अपने भविष्य के लिए जो सपने देखे हैं, वह अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें, तभी आपका सपना साकार हो सकता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा गया हैं, उसे आप सबके सहयोग से पूरा किया जा सकता हैं। स्कूल प्रबंधन व नगरवासियों के मांग पर विधायक द्वारा स्कूल में प्रार्थना सेड के लिए 10 लाख, सांस्कृतिक मंच के लिए 10 लाख, बस स्टैंड में सर्व समाज सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख की घोषणा किया गया। वही, नगर के पट्टा विहीन परिवार के लिए पट्टा वितरण जल्द करने पूरा करने की बात कही। तत्पश्चात साईकिल वितरण के बाद स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा आनंद मेला में लगाये गए विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ कार्यक्रम उपस्थित लोगों द्वारा उठाया गया।

प्राचार्य निरंजन तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में विभिन्न व्यंजन बनाने के साथ बाजार में लेन देन की कौशल समझ बढ़ती हैं।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, उपाध्यक्ष तारिणी सेन, नगर विकास समिति अध्यक्ष दिलीप वर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, नंदु राम सिन्हा, अजय साहू, डॉ. डाली साहू, शशिकला साहू, कौशल साहू, थानेश्वर साहू, चतुर साहू, प्रणय साहू, विद्या साहू, षष्टम साहू, झाड़ू तारक, झामन साहू, पुष्कर साहू, चेमन साहू, नेपाल साहू, मुन्नालाल देवदास आदि उपस्थित थे।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..