रानुप्रिया(रायपुर):- श्री नीलकंठ मारुति मंदिर बढाई पारा में गायत्री परिवार एवं डॉ रमाकांत शर्मा, कृष्ण वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं गीता जयंती का आयोजन दिनांक 8 दिसंबर 25 को मंदिर सभाकक्ष में प्रातः 11:45 से 3:00 बजे तक आनंद एवं हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

गायत्री परिवार कसंपत लाल साहू एवं शंकर सिंन्हा द्वारा मां गायत्री पूजन, हवन, दीप यज्ञ ,संपन्न कराया गया, वहीं गीता जयंती के उपलक्ष में आचार्य रमाकांत महाराज द्वारा “लर्न गीता” पर विद्वता पूर्ण सम्यक प्रकाश डाला। गीता के 12 वें एवं 15 वें अध्याय का परायण सामूहिक रूप से किया गया। रमाकांत महाराज ने उपस्थित बौद्धिक जनों से निशुल्क गीता सीखो से जुड़ने हेतु प्रकाश डाला। यज्ञ गीता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम विराम लिया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का शंकर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। चिरंजीव सक्षम कुमार निषाद का 1 वर्ष पूर्ण होने पर जन्म दिवस मनाया गया।

महायज्ञ एवं गीता जयंती में संपत लाल साहू, शंकर सिंन्हा, हीराराम हिरवानी, मानिक पान, मंगल सेन, श्रीमती निशा सेन, हिना कंसारी, माधुरी कंसारी, माया कंसारी, मदन कंसारी, प्रेमलाल साहू, संतोष कंसारी, पुरुषोत्तम कंसारी, सोहन मिश्रा, महिला कंसारी महिला मंडल, ब्राह्मण पारा महिला मंडल, नरेंद्र साहू, डॉक्टर उमा गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, अध्यक्ष नीलकंठ मंदिर, अजय गुप्ता, सर्वराकार, नीलकंठ मंदिर, डॉ रमाकांत महाराज ,सचिव, नीलकंठ मंदिर एवं बड़ी संख्या में गायत्री परिवार की माताएं उपस्थित थीं। गायत्री परिवार द्वारा, आचार्य डॉ रमाकांत महाराज, भागवत आचार्य का, सम्मान किया गया।
