रायपुर, 13 जुलाई। Protest News: राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए मामले में जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाएगी।
कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेगी और जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भी सौंप सकती है।
पार्टी ने प्रदेश की सभी जिला इकाइयों को प्रदर्शन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


