Congress Protest: राजीव चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन… बढ़े बिजली बिलों को लेकर सरकार को घेरा

Congress Protest: राजीव चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन… बढ़े बिजली बिलों को लेकर सरकार को घेरा

रायपुर, 27 जुलाई। Congress Protest: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाने, नए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने और बढ़े हुए बिजली बिलों में सुधार की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि पार्टी लगातार स्मार्ट मीटर का विरोध कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम लोगों में नाराजगी है और सरकार को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए उपभोक्ताओं के हित में निर्णय लेना चाहिए।

 

News and Politics