Site icon

Big Breaking : हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन बड़ा हादसा हो गया। नेहरू चौक स्थित घर के बाहर हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता राकेश गुप्ता और बेटे ईशान की मौत हो गई, जबकि मां वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

बचाने की कोशिश में मां-बेटा भी आए करंट की चपेट में
जानकारी के मुताबिक, राकेश गुप्ता के घर से महज पांच फीट की दूरी पर हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले राकेश करंट की चपेट में आए। उन्हें बचाने के प्रयास में पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी करंट की चपेट में आ गए।

पुलिस जांच में जुटी
हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घरों के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version