Site icon

CG News : अग्निवीरों को अब 2 साल और मिलेगी सैन्य सेवा, CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी का जताया आभार…

रायपुर। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सैन्य सेवा का विकल्प देने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

4 साल बाद 2 साल और सेवा का मौका
नई व्यवस्था के तहत शुरुआती चार साल की सेवा पूरी करने वाले शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अपनी इच्छा से दो साल और सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा। वहीं, 25 प्रतिशत अग्निवीरों को पहले की तरह योग्यता के आधार पर नियमित सैन्य सेवा में शामिल किया जाएगा।

नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा अवसर
दो साल की अतिरिक्त सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीर निर्धारित पात्रता और चयन प्रक्रिया के आधार पर नियमित सैनिक बनने के लिए भी पात्र होंगे। अतिरिक्त सेवा के दौरान उन्हें अधिक पारिश्रमिक, उन्नत सेवा निधि पैकेज और वरिष्ठता से जुड़े लाभ मिलेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस फैसले से अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का देश की सुरक्षा में लंबे समय तक उपयोग हो सकेगा। यह युवाओं के भविष्य और राष्ट्रसेवा के अवसर बढ़ाने वाला दूरदर्शी कदम है।

Exit mobile version