Site icon

CG School Student: 30 KM पैदल चलने को मजबूर छात्राएं… CM साय ने लिया एक्शन

सरगुजा, 08 सितम्बर। CG School Student: शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अपनी समस्याएं बताने के लिए विद्यालय से पैदल कलेक्टोरेट की ओर निकलना पड़ा। मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ी नाराजगी जताई है।

मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय से पैदल निकलना पड़े, यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

छात्राओं ने विद्यालय में बिजली, शिक्षकों की कमी, पढ़ाई, मेस और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं सामने रखी थीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन सभी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

CM साय ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आदिवासी क्षेत्रों के आवासीय स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही छात्रावासों की नियमित समीक्षा और अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में बच्चों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक पैदल पहुंचने की स्थिति का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version