Site icon

Chhattisgarh BJP : इस दिन भाजपा की बड़ी रैली, 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

बलौदाबाजार। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के बीच भाजपा 4 नवंबर को बलौदाबाजार में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ रैली निकालेगी। पार्टी ने इसमें करीब 10 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है।

रैली की तैयारियों पर हुई बैठक

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इसमें जनसंपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और सांसद कमलेश जांगड़े ने कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की।

ये नेता रहे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद यादव, डॉ. सनम जांगड़े, डॉ. अजय राव, टेसूलाल धुरंधर, योगेश चंद्राकर, राकेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जिला महामंत्री विजय यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version