Site icon

Chhattisgarh Politics : खड़गे के बयान पर भड़के CM साय, बोले- माफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष….

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में की गई टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खड़गे के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

CM साय ने X पर जताई कड़ी नाराजगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर खड़गे के बयान की निंदा की। उन्होंने लिखा कि राजनीतिक विरोध करते-करते कांग्रेस अब इतनी नीचे गिर गई है कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को भी निशाना बना रही है। यह कांग्रेस की हताशा और वैचारिक दिवालियेपन को दिखाता है।

बोले- राजनीतिक विरोध की भी होती है मर्यादा
सीएम साय ने कहा कि राजनीतिक विरोध की भी एक सीमा और मर्यादा होती है, जिसे कांग्रेस ने लांघ दिया है। पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगलते-उगलते कांग्रेस अब भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों को भी भूल गई है। पूरा देश कांग्रेस की इस स्तरहीन राजनीति को देख रहा है।

खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी नेता के दिवंगत पिता पर टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। यह कांग्रेस की गिरी हुई सोच का प्रमाण है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। सीएम साय ने कहा कि जनता कांग्रेस की इस संस्कारहीन राजनीति को कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देगी।

Exit mobile version