Site icon

Chhattisgarh Politics : भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, CM साय ने कांग्रेस को घेरा

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और रैली का आयोजन किया। सुभाष स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में भाजपा के मुताबिक 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर निशाना साधा।

CM साय ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हारने पर EVM और चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, जबकि जीतने पर उसी व्यवस्था को सही बताती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगा है।

किरण देव और बृजमोहन अग्रवाल ने भी साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह पदयात्रा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए निकाली जा रही है। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कुछ तत्व भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, सांसद सुनील सोनी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version