Site icon

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में मुरासु तूफान का अलर्ट, बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात मुरासु के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में भारी बारिश, जबकि रायपुर में बारिश और अंधड़ की आशंका है।

110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मुरासु के 2 नवंबर की रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट के आसपास पहुंचने का अनुमान है। तट पर हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

रायपुर में भी बारिश के आसार

प्रदेश में हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि तेज झोंकों में गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। रायपुर में बादल छाने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है। मुरासु का असर ओडिशा, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version