Site icon

Chhattisgarh Weather : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में कल स्कूल बंद…

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश हो रही है। भारी बारिश की आशंका के चलते मौसम विभाग ने कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया है।

11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

प्रशासन ने 29 अक्टूबर 2026 को रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

 

आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

सारंगढ़-बिलाईगढ़ और उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे।

Exit mobile version