Site icon

Chhattisgarh Weather : चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

रायपुर। चक्रवात अर्नब के असर से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। खराब मौसम को देखते हुए रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने गरियाबंद और कोंडागांव में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं रायपुर, दुर्ग, बस्तर, धमतरी, महासमुंद, कांकेर, बालोद, बलौदाबाजार, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई थी। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

रायपुर में गिरा तापमान

लगातार बारिश के कारण राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान बुधवार को 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम था। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार से राहत की उम्मीद

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार 30 अक्टूबर से रायपुर में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। हालांकि, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रह सकती है।

Exit mobile version