Site icon

Crime News : पुजारी की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर बरसाईं…

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के पास गुरुवार शाम अपराधियों ने ठाकुरबाड़ी के पुजारी सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

फोन कर बुलाया, फिर की हत्या
रामटोला निवासी सोनू सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद वह घर से निकला। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उसके सिर, कमर और पैर में तीन गोलियां मार दीं। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता केराय गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के महंत हैं और सोनू ही वहां पूजा-पाठ की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

तीन घंटे जाम रहा एनएच-28
हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने गंगापुर के पास एनएच-28 जाम कर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे बाद सदर डीएसपी सतीश सुमन ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version