Site icon

Crime News : नकली सिक्कों के गिरोह का पर्दाफाश, लाखो की खेप के साथ…

दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से 5,000 नकली सिक्के बरामद किए, जिनकी कुल फेस वैल्यू करीब 1 लाख रुपये है। मामले में मुख्य आरोपी उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

70 हजार रुपये में होती थी सप्लाई

पुलिस के मुताबिक, गिरोह एक लाख रुपये की फेस वैल्यू वाले नकली सिक्कों की खेप करीब 70 हजार रुपये में सप्लाई कर रहा था। कार की पिछली सीट से 50 पैकेट मिले, जिनमें प्रत्येक में 100 सिक्के थे। पुलिस ने कार, आईफोन और लैपटॉप बैग भी जब्त किया है।

दूसरे राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच

जांच में सामने आया है कि नकली सिक्के बनाने वाली यूनिट पहले हरियाणा के सोनीपत में थी और इसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिफ्ट किया जा रहा था। पुलिस अब गिरोह के सप्लाई नेटवर्क और तीन अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।

Exit mobile version