Site icon

Crime News : नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, प्रिंटर समेत कई सामान…

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हसौद पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 और 100 रुपये के कुल 17,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने की तैयारी कर रहे थे।

प्रिंटर और नोट छापने की सामग्री बरामद

गिरफ्तार दोनों आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकली नोटों के अलावा कलर प्रिंटर, नोट छापने का फ्रेम, कागज, कटर और एक एक्टिवा जब्त की है। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रहे थे।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने की तैयारी से जुड़े मामले की आगे जांच कर रही है।

Exit mobile version