Site icon

Crime News : मोबाइल को लेकर विवाद, छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा सानिया बानो की मौत का मामला सामने आया है। अयोध्या पुरी बस्ती निवासी नौवीं कक्षा की छात्रा घर के टॉयलेट में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल को लेकर भाई-बहन में हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले सानिया का अपने भाई से मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर मां ने मोबाइल छिपा दिया और इस्तेमाल नहीं करने देने की बात कही। इसके बाद सानिया टॉयलेट में चली गई।

दरवाजा तोड़ने पर सामने आई घटना

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां सानिया फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। घटना के पीछे मोबाइल विवाद के अलावा कोई अन्य वजह थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version