कांकेर। ओडिशा से गांजा ला रहे तस्कर पुलिस की घेराबंदी देखकर 280 किलो गांजा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सिंगारभाट के गढ़िया पहाड़ के पास से 70 पैकेट गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से विश्रामपुरी-केशकाल के रास्ते बड़ी खेप लाई जा रही है। केशकाल और कांकेर पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर सुनसान इलाके में गांजा छोड़कर भाग गए।एसडीओपी हरीश पाटिल के अनुसार, तस्करी में इस्तेमाल दो वाहनों की पहचान कर ली गई है। एक चालक के बारे में भी सुराग मिला है। पुलिस अब नेटवर्क की जांच कर रही है। गौरतलब है कि 3 नवंबर को केशकाल में भी XUV-500 से 407 किलो गांजा पकड़ा गया था, जिसकी कीमत 2 करोड़ से अधिक थी।
Crime News : पुलिस पहुंचने से पहले गायब हुए तस्कर, पीछे छोड़ गए करोड़ों का…

