Site icon

Crime News : जंगल में जमीन के नीचे छिपे मिले लाखो रुपये, दो महिला नक्सली समेत…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र स्थित राजाडेरा जंगल में पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले में दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में छिपी रकम निकालने पहुंचने वाले हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। उनके बैग में रखे टिफिन से 500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिंगे उर्फ रोशनी, बुधरी उर्फ सोनी और नोहर मरकाम के रूप में हुई है। पुलिस रकम के स्रोत, उसके इस्तेमाल और संभावित नक्सली संपर्कों की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और यूएपीए की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version