Site icon

Crime News : इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 13 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर डोंगरगढ़ ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत की करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर बालिका से पहचान हुई थी। आरोप है कि वह 20 अक्टूबर को बालिका को ट्रेन से डोंगरगढ़ ले गया और अपने दोस्त के घर पर रखा।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की और 26 अक्टूबर को उसे बरामद कर लिया। मामले में BNS की धारा 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version