Site icon

Crime News : सराफा कारोबारी से लूट, बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी वेद प्रकाश सोनी से लूट की वारदात हुई है। मंगलवार को दलदली के साप्ताहिक बाजार से लौटते समय तरेगांव और बैजलपुर के बीच घाटी में दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर डंडे से हमला कर चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए।

डेढ़ लाख रुपये और 15 किलो से अधिक चांदी लूटने की शिकायत

एसडीओपी अखिलेश कौशिक के मुताबिक, पांडातराई निवासी व्यापारी ने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 15 किलो से अधिक चांदी लूटे जाने की शिकायत की है। शुरुआती जानकारी में लूट की कीमत 50 लाख रुपये बताई गई थी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घटना तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version