Site icon

Crime News : नहर से मिला करियर कंसल्टेंट का शव, कार में मिले खून के…

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी में नहर से 42 वर्षीय राहुल ठाकुर का शव बरामद हुआ है। राहुल पटना में रहकर मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के दाखिले से जुड़ा काम करते थे।

कार में मिले खून के निशान और ब्लेड

नहर किनारे राहुल की कार लावारिस हालत में मिली, जो अंदर से लॉक थी। कार की स्टीयरिंग और सीटों पर खून के धब्बे मिले। अंदर से एक ब्लेड, चप्पल और जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए गए। राहुल की बाईं कलाई पर गहरा कट का निशान मिला है।

पैसों के लेनदेन की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, राहुल मेडिकल दाखिले से जुड़े पैसों के लेनदेन का काम करते थे। ऐसे में किसी वित्तीय विवाद की आशंका को भी जांच में शामिल किया गया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Exit mobile version