Site icon

Cyclone Alert : भारी बारिश का अलर्ट, मंत्री टंक राम वर्मा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

बलौदाबाजार। बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।

1769 संवेदनशील गांव चिह्नित

संभावित खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में 1769 संवेदनशील गांवों को चिह्नित किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

मंत्री टंक राम वर्मा ने जारी किया वीडियो संदेश

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों को संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version