रायपुर। आज 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार धनतेरस पर बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, यह योग धन, व्यापार, सुख-सुविधाओं और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। शुक्रवार और हस्त नक्षत्र का संयोग भी इस दिन को खास बना रहा है।
खरीदारी के लिए शुभ संयोग
धनतेरस पर सोना-चांदी, आभूषण, वाहन और संपत्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार त्रयोदशी तिथि के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग खरीदारी के लिए अनुकूल बताया गया है। वहीं स्थिर लग्न में खरीदारी करना अधिक फलदायी माना जाता है।
धनतेरस 2026 के शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि – 6 नवंबर सुबह 10:31 बजे से 7 नवंबर सुबह 10:48 बजे तक।
खरीदारी का शुभ समय – सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
सांध्यकालीन पूजा – शाम 6:18 बजे से रात 8:10 बजे तक।
कुंभ स्थिर लग्न – दोपहर 1:07 से 2:39 बजे तक।
वृष स्थिर लग्न – शाम 5:45 से 7:42 बजे तक।
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शुक्रवार को धनतेरस पड़ने और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से इस बार पर्व का विशेष महत्व है।

