दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के चार नगरीय निकायों की प्रारंभिक मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के वार्ड बदलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपत्तियों का समाधान नहीं होने पर कांग्रेस हाईकोर्ट जाएगी।
चार निकायों में वार्ड बदलने का दावा
भूपेश बघेल के अनुसार, भिलाई नगर निगम में वार्ड 9 से 10 में 721 और वार्ड 9 से 11 में 556 मतदाताओं के नाम स्थानांतरित किए गए हैं। अन्य बदलावों में वार्ड 5 से 3 में 493, वार्ड 17 से 18 में 316 और वार्ड 59 से 60 में 228 मतदाता शामिल हैं।
रिसाली में वार्ड 26 से 31 में 416 और वार्ड 25 से 24 में 358 मतदाताओं के स्थानांतरण का दावा किया गया। भिलाई-चरोदा में वार्ड 22 से 23 में 304 और जामुल में वार्ड 20 से 19 में 196 मतदाताओं के नाम बदले जाने का आरोप लगाया गया है।
30 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
भूपेश बघेल ने बताया कि मतदाता सूची को लेकर 30 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपत्तियों का निराकरण नहीं हुआ, तो कांग्रेस हाईकोर्ट का रुख करेगी।

