Electricity Bill : बिलासपुर में बड़े बकाया बिजली बिल का खुलासा…! सेंट जेवियर स्कूल सबसे ऊपर…यहां देखें बाकी लिस्ट
Web Desk
Electricity Bill
बिलासपुर, 10 जनवरी। Electricity Bill : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड ने बड़े बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं की सूची जारी की है। इस सूची में सबसे ऊपर सेंट जेवियर स्कूल, गनियारी है, जिसका बकाया 52 लाख 14 हजार 166 रुपये है। कंपनी ने अब बकाए बिल वसूलने और डिस्कनेक्शन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
कंपनी ने बताया कि 1 लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित किया गया है। जिनके बिल लंबे समय से बकाया हैं, उनकी बिजली पहले काटी जाएगी, और जिनके कनेक्शन पहले से कटे हैं, उन्हें कानूनी नोटिस जारी किए जाएंगे।
बिलासपुर विद्युत क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने उपभोक्ताओं से अपील की कि लंबित बिजली बिल तुरंत चुकाएं, ताकि उनकी बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि भुगतान न करने वाले क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
सबसे बड़े बकायेदार
इस सूची में सबसे ऊपर सेंट जेवियर हाई स्कूल, भर्नी, गनियारी, बिलासपुर है, जिसका बकाया 52 लाख 14 हजार 166 रुपये है। सूची में अन्य बड़े बकायेदारों में रिंग रोड नंबर-2, शांति नगर, बिलासपुर, स्वर्ण चेंबर, हाई कोर्ट के सामने, अभिषेक अग्रवाल, प्रवीण जैन, सौरभ कौशिक, प्रभा साहू, पारस नाथ बैरागी, प्रीतम लाल आदि शामिल हैं। इन 10 बकायेदारों का कुल बकाया 1 करोड़ 19 लाख 38 हजार 642 रुपये बताया गया है।