Site icon

Fire Incident : इस कार्यालय में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार रोड पर एक कार्यालय में भीषण आग लग गई। पहली मंजिल पर बने करीब 60 वर्ग गज के कार्यालय में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया।

बिजली उपकरण और जरूरी दस्तावेज जलकर राख
आग की चपेट में आने से बिजली का मीटर, एसी, फर्नीचर और कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

दमकल ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version