Site icon

Fire Shop : व्यस्त मार्केट की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक, पढ़े पूरी खबर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक राजेंद्र नगर चौक पर शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान में आग की लपटें उठती देख आसपास अफरा-तफरी फैल गई।

दुकान से उठा धुएं का गुबार

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर चेंबर की ग्राउंड फ्लोर की दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। व्यस्त मार्केट में आग लगने से दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

लोगों की तत्परता से बची कई दुकानें

गनीमत रही कि आसपास के दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों की सजगता के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे वह चेंबर की अन्य दुकानों तक नहीं फैल सकी। अगर समय पर आग नहीं बुझती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे में दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी। राहत की बात है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Exit mobile version