Site icon

Government Employees : CM साय का दिवाली से पहले तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नई दर 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके बाद महंगाई भत्ता और राहत 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।

5.35 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारी और 1.50 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे। बढ़ी हुई दर से उन्हें हर महीने मिलने वाले महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी होगी।

सरकार पर बढ़ेगा 432 करोड़ रुपये का सालाना खर्च

महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाने से राज्य सरकार पर हर महीने करीब 36 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं, सालाना अतिरिक्त खर्च लगभग 432 करोड़ रुपये होगा।

Exit mobile version