राजिम विधानसभा के कोने-कोने में पहुँची तिरंगा यात्रा

रानुप्रिया(रायपुर): राजिम- राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवारों ने फिंगेश्वर से सोरिद, खड़मा, रानीपरतेवा, पाण्डुका होते हुए कोपरा तक भव्य रैली निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत फिंगेश्वर मैली माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। दोपहर 12 बजे रैली रवाना होकर ग्राम सोरिद पहुँची, जहाँ शहीद फनेश्वर सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके परिजनों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। इसके पश्चात रैली फिंगेश्वरी, रानीपरतेवा, खडमा, कुरेकेरा, पंक्तिया, बोइरगांव, जुनवानी, जमाही, फुलझर, धुरसा, साकरा, गड़ाघाट, कुरूद, पांडुका होते हुए नगर पंचायत कोपरा गांधी चौक पहुँची, जहाँ सभा के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी यात्रा में काफी संख्या में भाजपा समर्थक व अन्य लोग शामिल हुए। सभी लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम का का नारा लगाते चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व विधायक रोहित साहू कर रहे थे।कोपरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमारे राष्ट्रीय सम्मान और एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि आज का यह उत्साह देशभक्ति की सच्ची भावना का परिचायक है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को एकता के सूत्र में बाँधने के उद्देश्य से यह यात्रा का आह्वान किया है। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान ही हमारी असली पहचान है। यह यात्रा देश के अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। कार्यक्रम संचालन मंडल महामंत्री हेमन वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर पंचायत अध्यक्ष कोपरा रूपनारायण साहू ने किया।
जगह-जगह स्वागत:- रैली मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया पांडुका में टीकम साहू, गौतम साहू, जवाहर शर्मा तथा कुरूद में डोमार साहू, हुकुम साहू सहित खड़मा मंडल में मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा के नेतृत्व में स्वागत की गई। इस दौरान राजू साहू, भाजपा जिला मंत्री जगदीश यादव, नेपाल साहू, मनीष हरित, खडमा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, संयोजक संदीप पांडेय, प्रकाश सिन्हा, भाजपा मंडल कोपरा अध्यक्ष गोपी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
अगली बड़ी खबर- मंत्री के हरी झंडी में छुपा था लाखों का घपला

