Site icon

Jammu Kashmir News: जम्मू पुलिस का बड़ा एक्शन… कश्मीर जा रहे 21 संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में

जम्मू-कश्मीर, 4 अगस्त| Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें 3 महिलाएं और 7 बच्चे भी शामिल हैं। सभी जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहे थे, लेकिन जांच के दौरान भारत में वैध रूप से रहने से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि सभी संदिग्ध असम के रास्ते भारत में दाखिल हुए और वहां से ट्रेन के जरिए जम्मू पहुंचे थे। इसके बाद वे कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके पीछे कोई स्थानीय या अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version