रायपुर। रायपुर में महादेव ऐप केस ने फिर पकड़ी रफ्तार। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को प्रत्यर्पण के बाद ओमान से सीधे रायपुर लाया गया है। मंगलवार शाम 4:36 बजे इंडिगो फ्लाइट E6 2307 से CBI की टीम उसे लेकर माना एयरपोर्ट पहुंची।
एयरपोर्ट पर मीडिया का जमावड़ा देख टीम ने पूरा प्लान बदल दिया। मुख्य गेट की लाइटें बंद कर दूसरे गेट से सौरभ को कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाला गया और सीधे माना स्थित CBI दफ्तर ले जाया गया। फिलहाल वह वहीं निगरानी में है।
आज होगी सबसे अहम पेशी
सौरभ को दिल्ली कोर्ट से 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। इसी रिमांड पर उसे रायपुर लाया गया है। आज 4 नवंबर को उसे रायपुर की CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां CBI पूछताछ के लिए कस्टडी मांगेगी।

