Site icon

Mahadev Betting Case : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर CM साय का बयान, CBI को दी बधाई…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह 9:45 बजे रायपुर से दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। दिल्ली में उनकी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है। रवाना होने से पहले उन्होंने महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया।

CBI की कार्रवाई की सराहना

सीएम साय ने कहा कि सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए CBI लगातार प्रयास कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी जांच एजेंसी के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के लिए CBI और सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी।

मामले में हो सकते हैं बड़े खुलासे

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इससे मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Exit mobile version