Site icon

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जवानों के किए तबादले…

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने 340 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदलने का आदेश जारी किया है। इसमें जिला पुलिस बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के महिला एवं पुरुष जवान शामिल हैं।

तीन साल से अंदरूनी क्षेत्रों में तैनात जवानों को नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत अंदरूनी इलाकों के थानों और चौकियों में पिछले तीन वर्षों से तैनात जवानों को मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है। सभी तबादले कोंडागांव जिले के भीतर किए गए हैं।

अलग-अलग पदों के पुलिसकर्मी शामिल

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तबादला सूची में बस्तर फाइटर्स के 190 पुरुष आरक्षक और 88 महिला आरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा जिला पुलिस बल और डीआरजी के 32 आरक्षक, 24 प्रधान आरक्षक तथा 6 सहायक उप निरीक्षकों की पदस्थापना बदली गई है।

इस आदेश के बाद जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में जवानों की तैनाती में बदलाव होगा।

Exit mobile version