Site icon

Political News : डिप्टी CM शर्मा ने दी राहुल गांधी को खुली चुनौती, बोले- नक्सलवाद पर सार्वजनिक मंच…

रायपुर। देश की राजनीति में सार्वजनिक बहस को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से संबंध और देशद्रोह के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। राहुल की इस चुनौती के 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी उन्हें नक्सलवाद के मुद्दे पर बहस के लिए ललकार दिया।

विजय शर्मा ने उठाया झीरम घाटी हमले का मुद्दा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वह राहुल गांधी के साथ किसी भी जगह, किसी भी मंच और किसी भी समय नक्सलवाद पर बहस करने को तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता उन नक्सलियों को अपना हीरो बताते हैं, जिन्होंने झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की हत्या की थी। विजय शर्मा ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वे उनकी इस खुली चुनौती को स्वीकार करेंगे?

Exit mobile version