Site icon

Sports News : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पर मौसम की मार, आज के दोनों मुकाबले स्थगित

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते बिगड़े मौसम को देखते हुए छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के गुरुवार को होने वाले दोनों मुकाबले स्थगित कर दिए गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने मैचों की तारीख बदलने का फैसला लिया है। अब दोनों मुकाबले शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

कल इन टीमों के बीच होंगे मैच

शुक्रवार को शाम 5:30 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा। वहीं, शाम 7:30 बजे चक्रधर चैंपियन्स और बैलाडीला बुल्स आमने-सामने होंगी।

न्यायधानी नाइट्स सेमीफाइनल में पहुंची

लीग में न्यायधानी नाइट्स ने पांच मैचों में तीन जीत और दो ड्रॉ के साथ 11 अंक हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मैनपाट टाइटन्स 8 अंकों के साथ दूसरे और चक्रधर चैंपियन्स 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

31 अक्टूबर को सेमीफाइनल, 1 नवंबर को फाइनल

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 31 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 1 नवंबर को होगा।

Exit mobile version