Site icon

Sukhdev Bhagat CG Visit: कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर, 05 अक्टूबर। Sukhdev Bhagat CG Visit: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे 7 से 9 अक्टूबर तक बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, सुखदेव भगत कांकेर और दंतेवाड़ा में कांग्रेस की बैठकों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में भी हिस्सा लेंगे।

दंतेवाड़ा दौरे के दौरान कांग्रेस प्रभारी हितालकुड़म-बारसूर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी स्थिति की जानकारी लेंगे।

सुखदेव भगत 9 अक्टूबर की रात रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Exit mobile version