Site icon

Teacher Protest :2300 पदों पर नियुक्ति कब? D.Ed अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। 400 से अधिक अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए और नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग की।

321 दिनों से कर रहे आंदोलन
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले 321 दिनों से नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। उनका दावा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद 2,300 पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है।

पुलिस ने बसों से तूता भेजा
प्रदर्शन को देखते हुए मंत्री बंगले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर तूता धरनास्थल भेज दिया। अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करे और नियुक्ति की निश्चित तारीख घोषित करे।

Exit mobile version