आयुष विभाग द्वारा “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कोपरा में महिला स्वास्थ्य पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
रानुप्रिया(रायपुर): कोपरा- कार्यक्रम में डॉ. वर्षा द्विवेदी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) ने महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम, पीसीओएस (PCOS) जैसी उभरती समस्याओं तथा महिला स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। साथ ही, संतुलित आहार, योग-प्राणायाम एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार से परिवार और समाज दोनों ही सशक्त बनते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता द्वारा गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें कॉलेज परिवार एवं उपस्थित हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्यातागण उपस्थित रहे। आयुष विभाग से डॉ. वर्षा द्विवेदी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) एवं श्रीमती दीपमाला भगत (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) ने सहभागिता की।
महाविद्यालय से विशेष रूप से श्रीमान राजू वैष्णव (समन्वयक एवं विकास अधिकारी), श्रीमान रवि जन स्वामी (प्राचार्य), श्रीमान पोषण कुमार निषाद, श्रीमान टोमेश्वर साहू, श्रीमान सहदेव साहू, श्रीमती सुषमा साहू, श्रीमान युवराज साहू, श्रीमान हेमंत साहू एवं श्रीमान भुनेश्वर वंशे उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस पूरे आयोजन का सफल संचालन शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय, लोहरसी (विकासखंड फिंगेश्वर) द्वारा जिला आयुष अधिकारी के निर्देशन में किया गया…
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..

जिस खबर पर हुई कार्यवाही… देखे किस प्रकार से हो रही है इस जिला में अवैध तस्करी

