कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुँची आदान सहायता राशि – चंद्रशेखर साहू
रानुप्रिया(रायपुर):- कृषक उन्नति योजना अंतर्गत गरियाबंद जिले के किसानों के खातों में आदान सहायता राशि हस्तांतरित की गई। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे अन्नदाताओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद व भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित कृषक उन्नति योजना अन्नदाताओं के सम्मान और समृद्धि की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने एवं आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गरियाबंद जिले में इस वर्ष 83,106 किसानों से 50 लाख 65 हजार 700 क्विंटल धान की खरीदी की गई, जिसकी कुल राशि लगभग 370 करोड़ 19 लाख रुपये है। यह जिले की कृषि प्रगति और किसानों की मेहनत का प्रमाण है।
चंद्रशेखर साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा धान खरीदी के साथ-साथ अंतर की राशि एकमुश्त एक बार में किसानों के खातों में प्रदान करना अन्नदाता किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। इससे किसानों को आगामी खेती की तैयारी में बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले के किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनकी समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..


