रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम विधायक रोहित साहू प्रवास में होने से.. उनके प्रतिनिधि गण एवं नपा अध्यक्ष-जनपद अध्यक्ष ने मेले में लगे मीना बजार एवं झूला तमाशा की फीता काटकर उद्घाटन किया…
(वही लोक प्रिय विधायक रोहित साहू अपने जनता को स्वागत करते हुए अपील किया.. कि मेला बहुत शानदार तरीके से शांति और उत्साह से मनाएं.. वही मेला में पहुंचे दर्शनार्थी एवं सैलानियों को किसी भी किस्म की असुविधा हो तो मेला व्यवस्था एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर सकते हैं..)
राजिम मेले में लगे आकर्षक मीना बाजार का उदघाटन रविवार की शाम राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव एवं फिंगेश्वर जनपद पंचायत की महिला अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उदघाटन के साथ ही मेला परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल बन गया। पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने मेला परिसर का भ्रमण किया और झूलों का आनंद लेने के साथ-साथ मेला बाजार में लगे विविध स्टॉलों व जीवनोपयोगी संसाधनों का अवलोकन किया। कहा कि राजिम मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है और मेला बाजार से स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों व छोटे व्यवसायियों को रोजगार के अवसर मिलते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि मेला बाजार आमजन के लिए मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी का बेहतर मंच है, वहीं जनपद अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। मेला बाजार में बच्चों के लिए आकर्षक झूले, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खिलौने, श्रृंगार सामग्री और खानपान के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उदघाटन अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव,विधायक रोहित साहू के पीए किशोर साहू, पार्षद तुषार कदम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में मेला प्रेमी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..


