Breaking
9 Feb 2026, Mon

thirdeyevision नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : रोहित साहू

रानुप्रिया(रायपुर): राजिम- राजिम विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय विधायक रोहित साहू की पहल का असर अब चहुँ ओर दिखने लगा लगा है। राजिम विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई अंचल नहीं होगा जहाँ विधायक रोहित साहू के प्रयास से विकास कार्यों को फलीभूत न किया जा रहा हो। विधायक रोहित साहू के निरंतर प्रयासों से विधानसभा राजिम अंतर्गत ग्राम पंचायत सेम्हरतरा एवं ग्राम पंचायत रावंड़ के लिए महतारी सदन बनाने प्रशासकीय स्वीकृति मिली है, दोनों ग्राम पंचायतों में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व भी विधायक रोहित साहू के प्रयास से छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत पाटसिवनी, ग्राम पंचायत खड़मा एवं गरियाबंद विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदी में 30-30 लाख रुपए की लागत से महतारी सदन का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। विदित हो कि छग शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। इस तारतम्य में राज्य शासन ने 166 महतारी सदन के निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है।शासन के दिशानिर्देश एवं जारी आदेश के अनुक्रम में प्रत्येक महतारी सदन 25 सौ वर्गफुट में बनेगा। इसमें कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधायें मिलेंगी।

विधायक ने जताया मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार
इस स्वीकृति पर हर्ष प्रकट करते हुए विधायक रोहित साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया तथा संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को अपनी बधाई भी दी। विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारा प्रदेश नारीशक्ति के स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ अग्रसर हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रारंभ की गईं कल्याणकारी योजनाएं व महतारी सदन का निर्माण बहनों को संबल और सम्मान प्रदान करेंगी साथ ही इस महतारी सदन के निर्माण हो जाने से विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी हुई महिला समूहों को अपने कार्यों व बैठकों के संचालन में सुगमता प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों व महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है। प्रतिमाह एक हजार रूपये महतारी वंदन योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।