रानुप्रिया(रायपुर):- श्री नीलकंठ मंदिर में शिवरात्रि के दिन रात्रि 8:00 बजे से 10:30 बजे तक महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में रुद्राभिषेक ,पंडित कन्हैया प्रसाद तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक में यजमान के रूप में श्री जयकुमार गुप्ता सपत्नीक, श्याम किशोर गुप्ता एवं श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती रश्मि शर्मा एवं विनोद शर्मा, प्रहलाद अग्रवाल जी, भगवान शिव की पूजा में भाग लिए। दर्शकों एवं श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से डॉक्टर रमाकांत महाराज, रमेश साहनी, महेश साहनी, दिलीप गुप्ता , वैष्णवी गुप्ता ,ईशा गुप्ता, शिवम गुप्ता ,शिवांक गुप्ता ,राजेंद्र शर्मा ,ममता शर्मा, आशा शर्मा, आरती शर्मा ,जय शर्मा, विजय कुमार शर्मा, नीरू शर्मा, सोहन मिश्रा, बृज कुमारी शर्मा, रामकुमार शर्मा डॉ प्रमोद गुप्ता, गोविंद राजपाल, नारायण भाई, महेश साहनी, केकती गुप्ता, मंदा शर्मा, नंद शर्मा एवं बड़ी संख्या में शिव उपासक मौजूद रहे। फुलेरा बनाकर भगवान शिवलिंग को सजाया गया था।

लटर्रा पारा नवापारा श्री दुर्गा मंदिर में शिव परिवार की स्थापना- श्री दुर्गा मंदिर लेटरा पारा में गणेश भगवान के साथ ही शिव परिवार की भी स्थापना ठाकुर राम निर्मल कर, श्री जुगनू कंसारी एवं रवि मूलचंदानी के विशेष सहयोग से किया गया। 26 वर्ष पूर्व बने इस मंदिर का जीणोंधार, ठाकुर राम निर्मलकर, जुगनू कंसारी, रवि मूलचंदानी एवं मोहल्ले वालों के सद प्रयास से संपन्न हुआ। शनिवार 13 फरवरी को अन्नाभिषेक, 14 फरवरी को कलश यात्रा एवं 15 फरवरी को शिव परिवार की स्थापना पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा के द्वारा सम्पन्न किया गया। यजमान के रूप में ठाकुर राम निर्मल कर सपत्नीक एवं जुगनू कंसारी सपत्नीक बैठे। बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी जिनमें सनत कुमार शर्मा, रमाकांत शर्मा, मनोज कंसारी, मनोज निषाद, रवि मूलचंदानी, संदीप अग्रवाल, रमेश साहनी, सुखदेव निषाद, गजानन यादव, मदन मोहन वैष्णव एवं सैकड़ो की संख्या में मोहल्ला के लोग पूजन हवन में शामिल हुए। हवन के बाद आरती एवं महाप्रसाद भंडारा का आयोजन भी संपन्न हुआ। इस प्रकार श्री दुर्गा मंदिर में श्री नरमदेश्वर महादेव पिपलेश्वर महादेव की स्थापना धूमधाम के साथ किया गया, सायं काल सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। तत्पश्चात रात्रि में पुलाव आदि का वितरण सभी लोगों को किया गया। इस प्रकार नरमदेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव के रूप में एक और शिव मंदिर की स्थापना महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया गया।
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..


