Breaking
29 Mar 2026, Sun

रायपुर: पत्रकारों के विरोध के बाद सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज को लेकर जारी आदेश को तत्काल निरस्त करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है, स्वास्थ्य सचिव अभी विदेश दौरे में है, उनके लौटते ही जिन बिंदुओं पर आपत्ति है उस पर चर्चा की जाएगी, आपत्ति वाले बिंदुओं को सभी पत्रकारों की सहमति से हटा दिया जाएगा

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा- “मीडिया हमारा आईना है” जहां हमारी कुछ खामियां होती है उसको तत्काल दिखाने का काम करते हैं, खामियों को हम तत्काल ठीक करते हैं, हमारा कोई भी उद्देश्य मीडिया कवरेज को रोकना नहीं है, आगामी समय में प्रेस क्लब और मीडिया बंधुओं के साथ बैठकर चर्चा की जाएगी, चर्चा के बाद संशोधित आदेश जारी किया जाएगा…

हमारी युट्यूब चैनल लिंक  https://youtube.com/@kalchakra365