Breaking
7 Apr 2026, Tue

thirdeyevision दिल्ली प्रवास के चलते राजिम विधायक रोहित साहू का आगामी जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

रानुप्रिया(रायपुर):- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू आगामी कुछ दिनों के लिए दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में सम्मिलित होने के लिए वे दिल्ली रवाना हुए। विधायक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार- दिल्ली में होने वाली इस उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा होनी है। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक और सांगठनिक व्यस्तता के चलते राजिम में उनके निवास कार्यालय में आयोजित होने वाला नियमित जनदर्शन कार्यक्रम आगामी दिनों के लिए स्थगित किया गया है। विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रवास से लौटने के तुरंत पश्चात जनदर्शन कार्यक्रम अपनी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पुनः प्रारंभ किया जाएगा।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..