Breaking
11 Feb 2026, Wed

thirdeyevision राजिम का उन्नयन… मिला नगर पालिका का दर्जा !

रानुप्रिया(रायपुर): राजिम की बहु प्रतीक्षित मांग राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका के रूप में उन्नयन करने हेतु लगातार मांग किया जा रहा था। राजिम विधायक रोहित साहू के सतत प्रयास से अंततः बहुप्रतीक्षित मांग पूरा हुआ । इस प्रयास के चलते राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव एवं समस्त पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मांग किया गया।

इसी शीत कालीन सत्र में राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया।
जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 22/12/25 को अधिसूचना जारी कर दिया गया है।। जिस पर नगर अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष श्री मति पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षद तुषार कदम, श्री मति जानकी पटेल, नरोत्तम सिंह ठाकुर, भारत यादव, अंजली उत्तम निषाद, बलराम यादव, आकाश राजपूत, सुरेश पटेल, टंकू सोनकर, अजय पटेल, मंशा कुर्रे, सुमित्रा यशवंत निराला, कुलेश्वर साहू, रेखा कुलेश्वर साहू, सोमनाथ पटेल, आदि ने मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक रोहित साहू का धन्यवाद आभार व्यक्त किया है।


इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..