रानुप्रिया(रायपुर):- क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में आज गैलेक्सी सिनेमा नवापारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक गण एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गणों द्वारा प्रेरणादायी फिल्म शतक का सामूहिक दर्शन किया गया।
यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक यात्रा को दर्शाती है। फिल्म के माध्यम से संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों एवं संगठन विस्तार की गौरवगाथा प्रस्तुत की गई है।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रभाव, संगठन शक्ति और समर्पण की जीवंत अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक गण एवं भाजपा कार्यकर्ता गण समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना लेकर कार्य कर रहे हैं। ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, युवा साथी एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। फिल्म दर्शन के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित, समाजसेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। अंत में विधायक श्री साहू ने सभी स्वयंसेवक गण एवं भाजपा कार्यकर्ता गण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है और इसी भावना के साथ सभी को मिलकर विकास एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, उपाध्यक्ष सतीश यादव, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, कोपरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, उपाध्यक्ष तारणी सेन, ओमकार साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गण रिकेश साहू राजिम, हेमंत सिन्हा खडमा, गोपी ध्रुव कोपरा, सुमित पारख गरियाबंद, नागेंद्र वर्मा नवापारा, भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सियाराम ध्रुव, पूर्व नगर अध्यक्ष फिंगेश्वर जगदीश यदु, नवापारा नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, मुकुंद मेश्राम, छाया राही, खुशी साहू, देवकी साहू, मधु नत्थानी, ममता यादव, संगीता साहू, पत्रकार साथी श्यामकिशोर शर्मा, नीरज शर्मा, थानेश्वर साहू, देवप्रशाद बघेल, रामाधार साहू, राजू साहू, अनिता यादव, सोमनाथ पटेल !
इसी नंबर को व्हाट्सएप में प्रयोग करें..


