सुंदर और बेदाग दिखना हर किसी की चाहत होती है..

ऐसे में अपने स्किन पर क्या लगाएं कि चेहरे खिल उठे...

मुल्तानी मिट्टी स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह है, जिसका सर्दियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है

सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इसमें दही और कच्चा दूध डालें और फिर इन्हें भी मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

अब आप इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।

जब समय पूरा हो जाए तो नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।

देखिए कैसे आपका चेहरा सुबह की पहली धूप सा खिल उठा है.

आप इस नुस्खे का इस्तेमाल 3 दिन छोड़कर करें।​​